धनतेरस कब है 2025: इस धनतेरस सभी के लिए जरूरी बातें जानें, घर बैठे अपने मोबाइल से

धनतेरस कब है 2025: इस धनतेरस सभी के लिए जरूरी बातें जानें, घर बैठे अपने मोबाइल से


धनतेरस 2025 कब है
? जानिए धनतेरस की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और खरीदारी का सही समय। इस आर्टिकल में घर बैठे पूरी जानकारी पढ़ें।

धनतेरस 2025 की खास बातें

धनतेरस 2025 उन सभी लोगों के लिए इस वर्ष एक सुनहरा मौका लेकर आई है जो धनतेरस में पूजा-पाठ करते हैं और इस पर्व को एक बड़े त्यौहार की तरह मानते हैं।क्योंकि यह त्योहार वास्तव में बहुत शुभ होता है और इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक दो दिन तक मनाई जाएगी।

इसका शुभ समय 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से लेकर 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगा।इस वर्ष धनतेरस पर पूजा करने का भी बहुत ही शुभ मुहूर्त बताया गया है।तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं — धनतेरस की तिथि, पूजन विधि और खरीदारी का सही समय।

धनतेरस कब है 2025 (पंचांग के अनुसार)

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, कुबेर महाराज और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है।इस दिन देशभर में लोग सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू आदि खरीदते हैं।कहा जाता है कि धनतेरस पर मूल्यवान वस्तुएं खरीदने से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार:

तिथि: 18 अक्टूबर दोपहर से 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 तक

दिन: शनिवार

पर्व: धनतेरस

इस वर्ष पंचांग के अनुसार धनतेरस 18 अक्टूबर (शनिवार) को ही मनाई जाएगी।

धनतेरस 2025 पूजन का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष पूजा का शुभ समय 18 अक्टूबर शाम 7:11 बजे से रात 9:22 बजे तक रहेगा।
धनतेरस के इस शुभ मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि, कुबेर महाराज, और माता लक्ष्मी की पूजा करना अति शुभ माना गया है।

पूजन समय: शाम 7:11 से रात 9:22 बजे तक
कुल अवधि: लगभग 2 घंटे से अधिक

धनतेरस 2025 पूजन विधि

धनतेरस के दिन सुबह उठकर स्नान कर लें और घर की साफ-सफाई करें।घर या दुकान के मंदिर को साफ कर फूल, माला, दीपक और धूप से सजाएँ।फिर पूजा स्थल पर भगवान धन्वंतरि, कुबेर महाराज, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति रखकर पूजा प्रारंभ करें।पूजा के बाद फल, मिठाई और दक्षिणा दान करें।इस दिन अपने घर या व्यवसाय के लिए कोई शुभ वस्तु या नया सामान खरीदना न भूलें — यह पूरे वर्ष के लिए शुभता लाता है।

धनतेरस 2025 पर क्या खरीदें

  • सोना या चांदी
  • नए बर्तन
  • झाड़ू (सबसे शुभ मानी जाती है)
  • रसोई से जुड़ी चीजें
  • घर या दुकान की कोई आवश्यक वस्तु

निष्कर्ष

दोस्तों, इस आर्टिकल में आपने जाना कि धनतेरस कब है 2025, पूजा का शुभ समय, पूजन विधि और खरीदारी का सही तरीका।
इस बार धनतेरस शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी।आप भी इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करें और अपने परिवार के साथ धन, समृद्धि और खुशहाली का स्वागत करें।

FAQ: धनतेरस 2025 से जुड़े सामान्य प्रश्न

Q1. धनतेरस 2025 कब है?
 धनतेरस इस वर्ष 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाई जाएगी।

Q2. पूजा का शुभ समय क्या है?
 शाम 7:11 बजे से रात 9:22 बजे तक पूजन का शुभ समय रहेगा।

Q3. धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है?
 सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू और रसोई के सामान खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

Q4. किन देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए?
 भगवान धन्वंतरि, कुबेर महाराज, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।


Leave a Comment